Ad image

गियागाड़ में वैकल्पिक मार्ग बनाकर आवाजाही सुचारू।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

 

 

पीएमजीएसवाई पुरोला डिवीजन के अंतर्गत सांकरी–ओसला मोटरमार्ग पर गियागाड़ के जलस्तर बढ़ने के कारण अस्थायी पुलिया बह गई थी, जिससे ओसला सहित आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। स्थिति की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर सम्बन्धित विभाग की तत्परता से वैकल्पिक व्यवस्था तैयार कर ली गई है जिससे अब क्षेत्र में वैकल्पिक पैदल/आवागमन मार्ग तैयार कर रास्ता चालू कर दिया गया है इससे ग्रामीणों को नदी पार करने के हो रही परेशानी से राहत मिली है।

 

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ग्रामीणों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सावधानी बरतने और सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है

 

Share This Article
Leave a Comment