तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में खिलाड़ियों को चोट से बचाने और बेहतर प्रदर्शन के लिए स्टुडेंट्स को दिया वैज्ञानिक प्रशिक्षण, स्पोट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, पटियाला में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग के एचओडी डॉ. बनीत शर्मा ने बताए करियर के अवसर और ट्रेनिंग के आधुनिक सिद्धांत
ख़ास बातें
चोटों के प्रबंधन और रोकथाम के लिए स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण जरूरीः डॉ. बनीत शर्मा
चोटिल खिलाड़ियों के पुनर्वास में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग महत्वपूर्णः प्रो. शिवानी कौल
प्रो. मनु मिश्रा ने समर्पण और उत्साह से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए किया प्रेरित
बीपीटी, एमपीटी स्टुडेंट्स के संग रिसर्चर्स, ताइक्वांडो प्रशिक्षकों ने किया प्रतिभाग
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में इंस्टीट्यूशन्स इन्नोवेशन काउंसिल- आईआईसी की ओर से यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम एंड फिटनेस सेंटर में हुए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंगः एप्लाइड फाउंडेशन्स फॉर स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस पर 30 घंटे के वैल्यू एडेड कोर्स में स्टुडेंट्स, फिजियोथेरेपिस्टों, खेल प्रशिक्षकों और शोधार्थियों को खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने, खेल प्रदर्शन में सुधार करने, चोटों की रोकथाम एवम् पुनर्वास में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग की भूमिका से रूबरू कराया गया। मुख्य वक्ता डॉ. बनीत शर्मा ने अपनी व्यावसायिक यात्रा साझा करते हुए फिजियोथेरेपी और फिजिकल एजुकेशन के स्टुडेंट्स और खेल प्रशिक्षकों को स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं और भविष्य के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों में चोटों के प्रबंधन और रोकथाम के लिए स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण की अवधारणा को समझाते हुए खेल विशेष की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रदर्शन सुधारने में लक्ष्य निर्धारण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व स्पोट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, पटियाला में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग के एचओडी डॉ. बनीत शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि, डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी की एचओडी प्रो. शिवानी एम. कौल, कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रिंसिपल प्रो. मनु मिश्रा, श्रीमती समर्पिता सेनापति आदि ने दीप प्रज्जवलन के संग कार्यक्र्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी की एचओडी डॉ. शिवानी एम. कौल ने कहा, खेल के दौरान चोटिल होने वाले खिलाड़ियों के पुनर्वास और उन्हें दोबारा मैदान पर उतारने में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उचित शक्ति एवम् शारीरिक क्षमता का विकास न होने पर खिलाड़ी के दोबारा चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रतिभागियों से कोर्स में सक्रिय सहभागिता कर अधिक से अधिक व्यावहारिक ज्ञान और कौशल अर्जित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कोर्स स्टुडेंट्स, फिजियोथेरेपिस्टों और खिलाड़ियों के लिए समान रूप से उपयोगी साबित होगा। कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रिंसिपल प्रो. मनु मिश्रा ने भी प्रतिभागियों को समर्पण और उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षण के विभिन्न प्रकारों, उनके सिद्धांतों और पीरियडाइजेशन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रायोगिक सत्र में स्टुडेंट्स ने सीखी गई अवधारणाओं का अभ्यास किया। हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने और उसे खेल प्रशिक्षण में लागू करने का अवसर मिला। कोर्स में बीपीटी, एमपीटी बीपीईएस के स्टुडेंट्स के संग संग फिजिकल एजुकेशन के पीएचडी शोधार्थियों और ताइक्वांडो प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में श्रीमती कंचन खोलिया, डॉ. हरीश शर्मा, सुश्री नीलम चौहान, श्री हर्ष त्यागी आदि मौजूद रहे।



