Ad image

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मानवता एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को किया सम्मानित ।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

जिला कार्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे समाजसेवियों, शिक्षकों, युवाओं एवं जन-जागरूकता से जुड़े व्यक्तियों को प्रशस्ति सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमें जगेंद्र सिंह भंडारी, प्रज्ज्वल उनियाल शैलेन्द्र कुमार नौटियाल, साधना जोशी, सतेंद्र नौटियाल, हिमानी, राजेश जोशी, संजीव डोभाल, शंभू नौटियाल, विमला भट्ट, मुक्ता गौड़, अजय नौटियाल सहित लहित संस्था व रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और उन्होंने इस प्रकार के कार्य में किसी भी प्रकार के सहयोग हेतु प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी सेवा और संवेदनशीलता की भावना को अपने जीवन में अपनाएँ और प्रत्येक व्यक्ति दूसरों की मदद के लिए आगे आए, तो समाज और अधिक मजबूत एवं मानवीय बनेगा।

भारतीय रेडक्रॉस समिति के चेयरमेन माधव जोशी व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि रेडक्रॉस संस्था सदैव मानव सेवा, आपदा राहत, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सहयोग के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। इसी उद्देश्य से समाज में सकारात्मक कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित कर उन्हें प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

समिति के सचिव डॉ रतनमणि भट्ट ने बताया कि इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस 2026 की थीम “United in Humanity” अर्थात “मानवता में एकता” हमें यह सिखाती है कि दुनिया में सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा है। मानवता, सेवा एवं सहयोग की भावना को समाज में मजबूत बनाने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, सीएमओ बीएस रावत, एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूडा, सभासद अमेरिकन पुरी, डॉ. धर्मेंद्र नाथ, प्रताप सिंह, आशा ममगांई, दिनेश भट्ट उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment