Ad image

माजरा में नाले में गिरकर 21 वर्षीय युवक की मौत

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून। माजरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात नाले में गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद युवक को नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमित सेमवाल (21) निवासी माजरा, पटेलनगर के रूप में हुई है। अमित सेंट ज्यूड्स स्कूल की कैंटीन में काम करता था। बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह कैंटीन से पैदल अपने घर के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए।

रात करीब 12:45 बजे मिली सूचना

रात करीब 12:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित नाले में एक युवक फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को नाले से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि अमित रास्ते में नाले में गिर गया। नाले में तेज बहाव होने के कारण बहने या डूबने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हादसे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment