उत्तरकाशी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के तत्वावधान में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा-2026 के नवें दिन कथा से पूर्व बाल प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्री काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के विद्यार्थियों ने कविता, स्थानीय देवी-देवताओं पर वक्तव्य और रुद्राष्टकम की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतिभा प्रदर्शन में सिद्धेश व्यास ने कविता, अंशिका ने स्थानीय देवी-देवताओं पर वक्तव्य और अथर्व कुमार ने रुद्राष्टकम की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
समाजसेवियों और रक्तदाताओं को किया सम्मानित
कथा के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। श्री विश्वनाथ स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से उत्तरकाशी में अब तक 16 निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्था के समन्वयक मनोज भंडारी और रोनित पंवार को सम्मानित किया गया।
वहीं रक्तदान के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए विपिन नेगी और रिधिमा उनियाल को भी सम्मानित किया गया।
मेधावी छात्रों का भी हुआ सम्मान
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रानी के साथ आकाश भट्ट, शुभम रावत और प्रदर्श को पूजनीय व्यास जी की ओर से श्री काशी विश्वनाथ कवच एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ये रहे कथा के यजमान
नवम दिवस की कथा के यजमान कन्हैया सेमवाल एवं परिवार, सचिन सोनी एवं परिवार तथा रवि नेगी एवं परिवार रहे।
कार्यक्रम में गंगोत्री विधानसभा के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, जिला महामंत्री महावीर नेगी, नगर पालिका सभासद महावीर चौहान, जिला पंचायत प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र थनवान, परशुराम मंदिर उत्तरकाशी के पुजारी शैलेंद्र नौटियाल, छात्र संघ उत्तरकाशी के अध्यक्ष विनय मोहन चौहान और अरविंद कुड़ियाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
2 से 12 अगस्त तक चल रही कथा
महंत जयेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में अपनी 46वीं आवृत्ति में पहुंची श्री शिवमहापुराण कथा-2026 का आयोजन 2 अगस्त से 12 अगस्त तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी के पंडाल में किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होती है।
आयोजन के दौरान सनातन मूल्यों पर आधारित बाल प्रतियोगिताओं के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां हासिल करने वाले जनपद के लोगों एवं संस्थाओं को सम्मानित करने का सिलसिला भी जारी है।
सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण
श्री शिवमहापुराण कथा का दैनिक लाइव प्रसारण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब और फेसबुक पर किया जा रहा है। कथा से जुड़े सभी अपडेट भी मंदिर के विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में महंत अजय पुरी, साधना जोशी, विजय पुरी, कंवल डंग, जितेंद्र पंवार, रमेश चौहान, मोहन डबराल, संजय अरोड़ा, सुरेंद्र गंगाड़ी, गणेश सेमवाल, कुशाल पंवार, गोपाल रावत, अर्चना रतूड़ी, उषा जोशी, जगतम्बा चौहान, निर्मला चौहान, अनीता राणा, निर्मला डोभाल, अनीश सुजल, सौरव, पारस, जगन्नाथ, अंकित, पृथ्वीराज, मनदीप समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



