Ad image

मतदान के महत्व से रूबरू हुए पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राएं

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखण्ड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, आमवाला में शुक्रवार को स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक रहने और निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई। साथ ही, हस्ताक्षर अभियान के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वोटर ऐप, मतदाता पंजीकरण तथा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही संस्थान में निर्वाचक साक्षरता क्लब (ELC) का गठन किया गया। क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को मताधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के प्रयासों को गति मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक के रूप में अपने मताधिकार के महत्व को समझने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment