उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क मयंक कुमार गर्ग द्वारा वन्य जीव सप्ताह के उपलक्ष्य में ट्रेकिंग एसोसिएशन के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें उच्च हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले वन्य जीवों पर चर्चा हुई तथा पर्यटकों को और उनके साथ जाने वाले पोटर, गाइड को वन्य जीवों के प्रति संवेदनशील रहने और उनको नुक्सान न पहुंचाने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रदीप बिष्ट रेंजर गंगोत्री नेशनल पार्क,गढ़वाल ट्रैकिंग एसोसिएशन के सचिव मनोज रावत पदाधिकारी बलदेव, उमेद,दिनेश , वन सरपंच अगोड़ा देवेंद्र रावत आदि तथा गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारी उपस्थित रहे।

दिनेश भट्ट, उत्तरकाशी।



