
सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान में सेवा ज्योति सभा में शिरकत की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री विश्वनाथ श्री शक्ति माता कॉरिडोर को भविष्य में बनाने की घोषणा की , उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन को देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं जो सुविधाजनक होना ही चाहिए इससे धार्मिक पर्यटन को और अधिक गति मिलेगी और रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर भारत सरकार पत्र भेजा गया है और जिस पर जल्द स्वीकृति हेतु आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। डोडी ताल, अवाना बुग्याल, हरिमहाराज सौड बुग्याल आदि को पर्यटन मानचित्र पर निर्धारित एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही जिला अस्पताल में जरुरी स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ ही इसे स्वर्गीय विधायक गोपाल सिंह रावत के नाम पर करने की घोषणा की । गाजणा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी के उच्चीकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका परीक्षण कराया जाएगा । दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया ।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, दर्जधारी राज्य मंत्री प्रताप सिंह पवार, राम सुंदर नौटियाल, जगत सिंह चौहान, श्याम डोभाल, जनानंद नौटियाल, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, केदार सिंह रावत, सूरत राम नौटियाल, मालचंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, शारदा राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान,नवीन ठाकुर, विनोद रतूड़ी , ब्लॉक प्रमुख ममता पवार, राजदीप परमार, रणवीर सिंह महंत, ललित सेमवाल, सत्येंद्र राणा, शैलेंद्र कोहली, महावीर नेगी, परशुराम जगूड़ी, चंडी प्रसाद भट्ट, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
दिनेश भट्ट,उत्तरकाशी।



