प्रतापनगर क्षेञ के पट्टी उपली क्षेञ के पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राज्य आंदाेनकारी एंव राजनैतिक क्षेञ मे बहुचर्चित प्रतिभा के धनी देवी सिह पंवार ने अपने लंबे राजनैतिक जीवन के सफर अपने काे मुक्त करने का घाेषणा कर दी है यहां लंबगांव मे पञकाराें से बातचीत मे देवी सिह पंवार ने अपने 40 वर्षाें के राजनैतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुये कहा कि राजनीति मे कूटनीति , झूठ फरेब सहित कई जीवंत विसंगतियां समाहित है जाे मनुष्य काे उसके वास्तविक जीवन से दूर कर देती है उन्हाेने एक तू सच्चा एक तेरा नाम सच्चा का उदाहरण देते राजनीति काे ताैबा करने की बात कही बता दें देवी सिह पंवार राजनाति के क्षेञ मे निपुण हाेने के साथ साथ संघर्षशील आंदाेनकारी भी है श्री पंवार ने टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेञ मे महाविधालयाें की स्थापना , शिक्षा ,स्वास्थ्य, सडक, बिजली, पानी सहित क्षेञ की विभिन्न समस्याआें के निराकरण के लिए कई बार भूख हड़तालें, राज्य आंदाेलन के दाैरान टिहरी एंव रायबरेली सेंटर झेल यात्रा के साथ साथ काेराेनाकाल के दाैर मे निशुल्क दवा वितरण ,मध निषेध, भाेजन माता, ग्राम प्रहरी एंव आशा कार्यकञियाें के आंदाेलनाें मे सक्रिय भागीदारी निभायी है 1996 का लोकसभा चुनाव तथा 2012 प्रताप नगर विधानसभा का चुनाव लड़ने का अवसर भी पंवार काे मिला दाे बार लंबगांव व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा कंडियालगांव जिला पंचायत क्षेञ से जिला पंचायत सदस्य बनने का माैका मिला है श्री पंवार ने कहा कि लगभग 40/42 वर्षों तक मैंने अपने आप को समाज के लिए समर्पित रखा आैर समय समय पर क्षेञ की विभिन्न राजनैतिक ,सामाजिक एंव सांस्कृतिक गतिविधियाें मे शामिल रहकर समाज के हर वर्ग के उत्थान हेतु संघर्ष किया उन्हाेने अपने राजनैतिक जीवन मे क्षेञ सभी बुद्दजीवी वर्गाें एंव लाेगाें से मिले सहयाेग ,प्यार ,स्नेह से प्रभावित हाेते हुये अब राजनीति छाेडने का फैसला लिया है उन्हाेने कहा कि अब वे राजनीति के झूठ फरेब से दूर रहकर मर्यादा पुरूषाेत्तम श्री रामचंद्र भगवान जैसी मर्यादाआें का पालन करते हुये सत्मार्ग की आेर प्रशस्त रहेंगे
राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पवार ने राजनीति से लिया सन्यास

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


