Ad image

उच्च शिक्षा विभाग संकल्प पत्र करेगा प्रकाशित

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तराखंड में उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘नशा मुक्ति अभियान’ के अन्तर्गत चल रही गतिविधियों को उच्च शिक्षा विभाग एक पत्रिका ‘संकल्प पत्र’ के माध्यम से प्रकाशित करेगा। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रोo आनन्द सिंह उनियाल ने ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों को यह जानकारी दी।


‘संकल्प पत्र’ के प्रवेशांक में माह जनवरी व फरवरी 2023 में आयोजित गतिविधियों को सम्मिलित किया जा रहा है। पत्रिका के संपादन का दायित्व, राजकीय महाविद्यालय चकराता (देहरादून) के प्राचार्य प्रो० केo एलo तलवाड़ को दिया गया है। प्रोo तलवाड़ ने बताया कि ‘संकल्प पत्र’ में नशामुक्ति अभिमान के अन्तर्गत आयोजित रैली, विचार गोष्ठी, प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, शपथ कार्यक्रम, कार्यशाला आदि गतिविधियों को सचित्र प्रकाशित किया जा रहा है।

जिन शिक्षण संस्थानों के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अतर्गत कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त की गई है, तो उसे ‘सफलता की कहानी’ (Success Story) के अन्तर्गत प्रकाशित किया जा रहा है। सुलभ संदर्भ के लिए पत्रिका में एण्टी ड्रग्स सेल के नोडल अधिकारियों की सूची भी मोबाइल नंबर सहित प्रकाशित की जा रही है। ऑनलाइन मीटिंग में उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों और एण्टी ड्रग्स सेल के नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Share This Article
Leave a Comment