नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रशांत आर्य जिलाधिकारी,उत्तरकाशी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए, सकारात्मक सोच तथा लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में किया गया प्रत्येक प्रयास भविष्य की दिशा निर्धारित करता है। शिक्षा को केवल परीक्षा तक सीमित न रखें, ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास को भी समान महत्व दें। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि जफर “अजीम प्रेम जी फाउंडेशन ” ने फाउंडेशन द्वार विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के बारे में अवगत करवाया।
प्राचार्य डॉ पंकज पंत ने कहा कि आज के दौर में सोशियल मीडिया का बहुत महत्व है पर उसकी कई खामियां भी हैं वो आपको लत भी लगता है यदि पढ़ने की आदत यदि दो दिन के लिए भी छोड़ते हैं तो पुनः एकाग्रता के लिए आपको हफ्तों लग जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संकाय प्रमुखों द्वारा महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, पूर्व छात्र परिषद तथा विभिन्न संकायों में संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही परीक्षा प्रणाली, एबीसी आईडी, छात्रवृत्ति, नशा मुक्ति एवं एंटी रैगिंग से संबंधित विषयों पर भी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, एंटी ड्रग्स सेल,रोवर्स-रेंजर्स, एनसीसी, देवभूमि उद्यमिता योजना तथा समर्थ पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। एंटी ड्रग्स सेल द्वारा छात्र-छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई । कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ. सुमिता पंवार द्वारा किया गया
कार्यक्रम के अंत में समन्वयक डॉ आराधना और डॉ हिमांशु जोशी ने सभी का धन्यवाद किया।
दिनेश भट्ट
रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित।

Leave a Comment Leave a Comment


