Ad image

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

 

 

 

 

उत्तरकाशी विकास भवन सभागार कक्ष में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह की मौजूदगी एवं राज्य औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री प्रताप पंवार की उपस्थिति में संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेशभर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ वर्चुअल संवाद किया गया।

वर्चुअल संवाद के दौरान धराली की स्वयं सहायता समूह की महिला श्रीमती सुनीता पंवार द्वारा समूह के माध्यम से किए जा रहे कार्यों एवं स्थानीय स्तर पर महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी मा0 मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयासों तथा अन्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने की पहल की मुख्यमंत्री जी ने सराहना की।

मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय आजीविका के संवर्धन का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। समूहों द्वारा स्थानीय संसाधनों एवं पारंपरिक उत्पादों को स्वरोजगार से जोड़कर न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत की जा रही है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए समूहों के माध्यम से प्राप्त हो रहे लाभ, स्वरोजगार के अवसरों तथा आजीविका में हुए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष भाजपा श्री नागेन्द्र चौहान, महामंत्री श्री महावीर सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य श्री भरत सिंह बिष्ट, जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश, परियोजना प्रबंधक रीप श्री कपिल उपाध्याय, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल श्री प्रताप मटूडा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment