Ad image

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग

Sarthak Prayash Admin
2 Min Read

नैनीताल। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार सुबह पटाखों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ज्योलीकोट के समीप चलते ट्रक के पिछले हिस्से में आग लगते ही उसमें रखे पटाखे फूटने लगे। सड़क पर लगातार हो रहे धमाकों से इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। इस दौरान चालक ने किसी तरह ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पटाखों से भरा ट्रक हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान ज्योलीकोट के पास अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। लगातार हो रहे धमाकों से सड़क पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पटाखों के लगातार फूटने के कारण आग बुझाने के प्रयासों में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे सड़क के दोनों ओर यातायात प्रभावित हुआ।

फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share This Article
Leave a Comment