Ad image

प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने एसडीएम कोर्ट में किया हंगामा

Sarthak Prayash Admin
2 Min Read

अल्मोड़ा। प्रेमी के अपनी पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज एक महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी दी। घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। वहीं, युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला का पहले से एक बच्चा है, जबकि युवक के दो बच्चे हैं। दोनों अपने-अपने जीवनसाथी को छोड़कर साथ रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि दोनों गुरुग्राम में रह रहे थे। कुछ दिन पहले युवक अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र स्थित अपने गांव लौट आया और पहली पत्नी व बच्चों के साथ रहने लगा। इससे नाराज महिला ने मंगलवार सुबह एसएसबी कार्यालय के पास एक पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की चेतावनी दी।

सूचना मिलने पर महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद महिला को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद दोनों की काउंसलिंग भी की गई, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।

एसडीएम कोर्ट में फिर किया हंगामा

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर महिला दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंच गई और एसडीएम कोर्ट में हंगामा करने लगी। इस दौरान उसने फिर आत्महत्या करने की धमकी दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।

Share This Article
Leave a Comment