Ad image

देव डोलियों के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ पंचकुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण गौ गंगा प्रतिष्ठा यज्ञ।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

रामलीला मैदान, उत्तरकाशी में आराध्य श्री कंडार देवता एवं श्री हरिमहाराज जी के पावन सानिध्य में भव्य कलश यात्रा के पश्चात विभिन्न स्थानों से पधारी देव डोलियों के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत प्रारंभ हुआ पंचकुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण गौ गंगा प्रतिष्ठा यज्ञ। कलश यात्रा में रैथल गांव की धियाणीं संगठन की महिलाओं के अतिरिक्त दूर दराज गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्थिति दी। व्यासपीठ पर आचार्य श्री सूर्यकांत बलूनी जी (श्रीनिवासाचार्य, हरिद्वार धाम) विराजमान हुए।

यज्ञ के प्रारंभ में हरिद्वार से पधारे संत , सुरेश चौहान विधायक गंगोत्री, रमेश चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष, नागेंद्र चौहान जिला अध्यक्ष भा ज पा, किशोर भट्ट गढ़वाल समन्वयक , प्रताप पंवार राज्य मंत्री,सुरतराम नौटियाल पूर्व राज्य मंत्री,संत राघवानंद जी, राम गोपाल पैन्यूली जी, घना नंद पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी श्रीमती ममता पंवार जी, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार सहित अनेक संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, ब्राह्मण समाज के गणमान्यजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

Share This Article
Leave a Comment