Ad image

काठगोदाम आ रही ट्रेन के नीचे आया एक व्यक्ति, मौके पर हुई मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

रुद्रपुर में रेलवे स्टेशन के पास रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने शव कब्जे मेें लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी ने युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई है हालांकि उसके पास से ट्रेन का टिकट नहीं मिला है। बुधवार सुबह करीब 4:45 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से करीब एक किलोमीटर पहले दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में एक युवक आ गया। ट्रैक मैन ने जीआरपी को सूचित किया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सभी थानों सूचना दे दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment