लोक सूचना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

कोटद्वार। जिला मुख्यालय पौड़ी स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आज जनपद के विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारियों का सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के संबंध में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत और सहायक खंड विकास अधिकारी बीरोंखाल उमेश चन्द्र सनवाल द्वारा उपस्थित लोक सूचना अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उनके द्वारा उठाये गये प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

Share This Article
Leave a Comment