श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में शिक्षाशास्त्र विभागीय परिषद के तत्वावधान में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को शिक्षाशास्त्र विभागीय प्रभारी डा.सुमेर चंद के निर्देशन में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। अपनी रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को दर्शाते हुए छात्राओं ने खूबसूरत मेंहदी लगाई। निर्णायक मंडल की प्राध्यापिकाओं डा.जयश्री थपलियाल, डा.स्वाति शर्मा व डा.पूजा रावत ने लगाई गई मेंहदी का अवलोकन कर अंकिता,शिवानी व बनिता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए चुना। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और बताया कि मई माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में इन्हें पुरस्कृत किया जायेगा।
शिक्षाशास्त्र विभागीय परिषद की मेंहदी प्रतियोगिता में अंकिता रही अव्वल

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


