आकर्षक रंगोली, मतदाता शपथ, एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी विकासखंड नौगांव के राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा *”वोट देगा नगर/ गांव वासी, वोट देगा उत्तरकाशी”, वोट देगा नौगांव वासी, वोट देगा उत्तरकाशी,* और *”वोट देगा उत्तरकाशी, वोट देगा उत्तराखंड”* थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई गई।

जनपद उत्तरकाशी *स्वीप कला जत्था* दल के सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक सुरक्षा रावत ने विद्यालय परिवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सबकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि आगामी निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिए आप सब गांव- गांव में मतदान जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाकर हमें सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर कक्षा 12 के छात्र गणेश ने बताया कि “यह पहला अवसर है जब 18 वर्ष का पूरा होने पर मुझे मतदान देने का अधिकार प्राप्त होगा..! मैं बहुत उत्साहित हूं.. और मैं अन्य साथियों से भी अनुरोध करूंगा कि जो 18 साल के पूरे हो गए हैं, वह इस बार अपने मत का उपयोग जरूर करें।” मतदाता शपथ अंजना कंसवाल के सहयोग से संपन्न हुई एवं कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा रावत ने किया।

उक्त कार्यक्रम के आयोजन में छात्र- छात्राओं के साथ-साथ भारत स्काउट के स्वयंसेवक ध्रुव नौटियाल, जय कृष्ण, ऋषभ, नैतिक आदि के अलावा आयुष, हिमांशु, गणेश, रिया, खुशी, दिव्या, पूजा, आयुषी, नव्या, तृप्ति, मासूम, आरुषि, कनिका, आदि का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर दीवान सिंह नेगी, नितेश चौहान, अंजना कंसवाल, अनीता नौटियाल, फौजदार सिंह, विनोद मल्ल, प्रकाश नौटियाल, प्रकाश भण्डारी, सुरक्षा रावत, अश्वनी पंवार, देवी सिंह एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment