भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने अन्य दलों से आए विभिन्न कार्यकर्ताओं स्वागत किया

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

कैंट विधानसभा में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने लोकसभा चुनाव कार्यालय कैंट में अन्य दलों से आए विभिन्न कार्यकर्ताओं को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति कंचन गुंसोला, जीएमएस मंडल महामंत्री हितेश चौधरी के नेतृत्व में काफी बड़ी संख्या में आई मातृशक्ति, युवा शक्ति, ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ग्रहण की ।

चुनाव कार्यालय में प्रत्याशी श्रीमती माला राज लक्ष्मी शाह ने सभी नव सदस्यों को पटके पहना कर ,मोदी परिवार में सम्मिलित किया। सभी का स्वागत करते हुए संबोधित किया और कहा कि आज देश का प्रत्येक नागरिक मोदी जी के “राष्ट्र निर्माण में सहभागी होना चाहता है हमें खुशी है कि हमारे परिवार , मोदी जी के परिवार में रोज अन्य दलों के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण, मोदी जी से प्रभावित होकर के हमारे साथ जुड़ रहे हैं ।

आदरणीय मोदी जी के” विकसित भारत संकल्प” को साकार करने के लिए हमें एक-एक वोट करके उनके हाथों को मजबूत करना है । और इस बार एतिहासिक रिकॉर्ड मतों से देश में एक कुशल नेतृत्व करने वाली सरकार बनेगी ।

साथ ही विधायक सविता कपूर ने और सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने चुनाव प्रचार अभियान के तहत आटो, रिक्शा, विक्रम में प्रचार सामग्री चस्पा की ।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी, चुनाव प्रभारी डॉक्टर कुलश्रेष्ठ जी, डॉक्टर उदय सिंह पुंडीर, जी, श्री हरीश कोहली जी, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे जी , महामंत्री शेखर नौटियाल जी , संतोष कोटियाल जी, संजय अरोड़ा जी, ड्रा मनवीर विगाणा की , लक्ष्मी , हेमलता, रामादेवी, आरोही, सरिता, संपत्ति ,प्रियंका, समीक्षा देव ,नूर जहां, अनीता कुंडलिया ,उषा रावत , मनी, शांति,काजल, एवं अन्य लोगों सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment