वनस्पति विज्ञान के छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

 उत्तरकाशी ,  राम चन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने वनस्पति विज्ञान विभाग के संयोजन में नचिकेता ताल क्षेत्र में किया वानस्पतिक शैक्षणिक भ्रमण किया एवं वहाँ स्वच्छता अभियान भी चलाया। कार्यक्रम का श्री गणेश विश्वनाथ मंदिर से माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी एवं गंगोत्री विधान सभा के विधायक माननीय सुरेश चौहान जी एवम प्राचार्य प्रोफ़ेसर सविता गैरोला जी द्वारा किया गया ।

छात्र-छात्राओं के चौरंगी क्षेत्र से नचिकेता ताल के भ्रमण के दौरान विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों का शैक्षणिक भ्रमण किया जिसमें वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ महेंद्र पाल सिंह परमार एवम डॉ ऋचा बधानी द्वारा उक्त क्षेत्र में पाई जाने वाले हर्ब, श्रब एवं पौधों के वानस्पातिक नाम, उनके कुल, गण एवम अन्य टैक्सोनोमिक महत्ता की जानकारों दी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने नचिकेता ताल में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें उन्होंने लगभग 1 कुन्तल कचरा एकत्रित कर चौरंगीखाल में वन विभाग के कर्मचारियों को सौंपा । इस दौरान उन्होंने आये हुए सभी पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया । इस अभियान में बीएससी द्वितीय वर्ष के 60 छात्रों ने प्रतिभाग किया ।

Share This Article
Leave a Comment