Ad image

महिला सुरक्षा पर निजी सर्वे कंपनी की भ्रामक रिपोर्ट की जांच शुरू

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। महिला सुरक्षा को लेकर एक निजी सर्वे कंपनी की भ्रामक रिपोर्ट पर देहरादून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जांच एसपी ऋषिकेश को सौंपी है।

जांच अधिकारी ने सर्वे करने वाली कंपनी पी वैल्यू एनालिटिक्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक प्रहलाद राउत को नोटिस जारी कर तीन दिन में सभी तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ पेश होने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून को असुरक्षित शहर बताने पर विवाद

निजी सर्वे रिपोर्ट में देहरादून को देश के 10 सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया। रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद शहर में महिलाओं, युवतियों और अभिभावकों के बीच सुरक्षा को लेकर नकारात्मक माहौल बन गया।

एसएसपी अजय सिंह ने साफ कहा कि रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े सरकारी रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते। उन्होंने बताया कि सर्वे रिपोर्ट की जांच की जा रही है और परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment