पैराग्लाइडिंग कर हवा में मनाया जन्मदिन

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

काव्या यादव, 14 वर्षीय छात्रा, गुरुग्राम (हरियाणा) की रहने वाली हैं और वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल, सुशांत लोक, गुरुग्राम में कक्षा 9वीं में पढ़ रही हैं। काव्या को शुरू से ही ट्रैकिंग, राफ्टिंग, स्विमिंग जैसी रोमांचक और आउटडोर गतिविधियों का शौक रहा है – यह जज़्बा उन्हें अपने पिता से मिला है।

इस वर्ष, अपनी 14वीं वर्षगांठ (4 जुलाई 2025) पर काव्या ने अपनी एक बड़ी ख्वाहिश पूरी की – पैराग्लाइडिंग सीखने की। उन्होंने अपने पिता श्री नरेंद्र यादव के साथ हरिद्वार जाकर इस साहसी यात्रा की शुरुआत की।

श्री नरेंद्र यादव वर्तमान में हिमालयन फ्लायर्स एलएलपी से जुड़े हुए हैं, जो हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी में स्थित एक एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनी है। यह कंपनी मुख्यतः पावर्ड पैराग्लाइडिंग जैसे एयरोस्पोर्ट्स में सक्रिय है और रोमांच के शौकीनों को आसमान की सैर का बेहतरीन अनुभव प्रदान करती है।

Share This Article
Leave a Comment