अलकनंदा की सहायक नदी मनोटी गदेरे में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

रविवार को चमोली जोशीमठ में अलकनंदा की सहायक नदी मनोटी गदेरे में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें 17 लोगों ने प्रतिभाग किया। नदी के समीप जंगल में टूरिस्ट और आसपास के लोगों द्वारा फैलाए कचरे को गंगा प्रहरी तथा स्थानीय युवाओं ने सफाई अभियान चलाकर साफ़ किया। सफाई के दौरान 500 के करीब कांच की बोतलें तथा 200 के आस पास पलास्टिक की बोतलें, अन्य पलास्टिक एकत्रित किया गया। एकत्रित किए गए कूड़े की सूचना नजदीकी नगरपालिका को दी गई जिसके बाद नगरपालिका के सफाई कर्मचारी इस कूड़े को उठकर ले गई।

इस दौरान सभी वोलेंटियर के साथ जैव विविधता संरक्षण के संबंध में चर्चा की गई एवं नदी तंत्र में रहने वाले जीव जंतुओं के महत्व के बारे में बताया गया कि क्यों हमें गंगा नदी एवं उसमें पाए जाने वाले जीव जंतुओं को संरक्षित करना आवश्यक है साथ ही जलज और जलज के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। गतिविधि में शामिल लोगों में गंगा प्रहरी विवेक पंवार, भूपेंद्र, विकाश नंबूरी, जयदीप, सार्थक, सरस्वती देवी, कुशुमलता भुजवान, प्रिया देवी, प्रभा, विशेश्वरी आदि शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment