Ad image

राज्य आंदोलनकारी नवनीत गोसाई के निधन पर शोक, साथियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी नवनीत गोसाई के निधन पर राज्य आंदोलनकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि नवनीत गोसाई ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि मात्र 54 वर्ष की आयु में उनका निधन राज्य आंदोलनकारियों के लिए अपूरणीय क्षति है।

शोकसभा के दौरान दिवंगत नवनीत गोसाई की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और समर्पण हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल, डॉ. केदार पलड़िया, मदन तिवारी, विजय बोरा, विनोद कुमार घड़ियाल, उमेश जोशी, बृजमोहन सिजवाली, जेड वारसी, रजत पंत सहित अन्य राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment