Ad image

12वीं कक्षा में 93 प्रतिशत अंको के साथ पास होने वाली छात्रा को दी बधाई

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

माननीय अध्यक्ष भाजपा देहरादून सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने महानगर देहरादून में निवासी प्रिय हर्षिता खजवाल जी को 12वीं कक्षा में 93℅ अंको के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने एवं प्रदेश में 21वें स्थान पर आने पर उनके घर जाकर, उनको, उनके पिताजी श्री अनिल खजवाल जी, उनकी माताजी एवं समस्त बडे़ बूजूर्गों को अनेकानेक बधाई दी है और हर्षिता की इस बड़ी उपलब्धि पर प्रशंसा भी की है।

मा० भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री अग्रवाल जी ने बधाई देते हुए कहा कि प्रिय हर्षिता! पर हमें गर्व है कि आपने प्रदेश के साथ-साथ अपने देहरादून शहर का नाम भी रोशन किया है। मा० अध्यक्ष जी ने ‘स्नेहा दून अकादमी’ जहाँ प्रिय हर्षिता खजवाल जी ने अध्ययन किया को भी इस उपलब्धि पर ढेरों बधाई दी है।

Share This Article
Leave a Comment