Ad image

विजय भट्ट के नेतृत्व में वार्ड 84 के विकास को मिलेगी नई दिशा

Sarthak Prayash Admin
2 Min Read

देहरादून। नगर निगम देहरादून के नवनियुक्त पार्षद विजय भट्ट का धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। विधायक चमोली ने विश्वास जताया कि विजय भट्ट के नेतृत्व में नगर निगम के वार्ड 84 में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा।

विधायक विनोद चमोली के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पार्षद विजय भट्ट का स्वागत किया। इस दौरान विधायक चमोली ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजय भट्ट मेहनती और सक्रिय कार्यकर्ता हैं तथा लंबे समय से जनता के बीच रहकर कार्य करते आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे।

नवनियुक्त पार्षद विजय भट्ट ने कहा कि वह लंबे समय से धर्मपुर क्षेत्र की जनता के बीच रहकर जमीनी स्तर पर कार्य करते रहे हैं। वार्ड 84 के ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ सके, लेकिन इसके बावजूद जनता के बीच उनकी सक्रियता लगातार बनी रही। उन्होंने पार्षद के रूप में मनोनयन के लिए विधायक विनोद चमोली और प्रदेश सरकार का आभार जताया।

भट्ट ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी और अवसर मिला है, उसका उपयोग वार्ड के चौमुखी विकास के लिए किया जाएगा। उनकी प्राथमिकता वार्ड 84 की समस्याओं का समाधान कर इसे बेहतर और समस्या मुक्त क्षेत्र बनाना होगी।

विजय भट्ट इससे पहले केदार ग्रामीण मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ बाल संरक्षण आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। वह करीब 20 वर्षों से भाजपा में सक्रिय हैं और वार्ड 84 की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment