धन्य है नगर पालिका चंबा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

क्या बताएँ
8 अक्टूबर 2023 को नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पालिका के EO को उनके ऑफिस में जाकर मौखिक रूप से शिकायत भी की थी और सुझाव भी दिया था कि नगर पालिका चबा द्वारा गढ़वाल मंडल विकास निगम चंबा के समीप सड़क के मोड़ पर जिधर से कई कालोनियों के लिए रास्ते भी जाते हैं उस छोटे से स्थान पर कुछ झूले लगाएं गयें हैं जिसमें एक डिफेक्टेड झूले को हटाने को कहा था।

इस झूले पर अब तक कई बच्चों की उंगलियाँ कट चुकी हैं। जिसमें 2 अक्टूबर को मेरे बेटे अरनव की दो उंगलियां बुरी तरह से कट गई एक उँगली अलग होकर उसी में फंस गई अरनव का ईलाज एम्स ऋषिकेश से चल रहा है। लेकिन आज तक आठ दिन बीत जाने के बाद भी नगर पालिका चंबा इंतजार कर रही हैं कि कोई और बच्चा भी अपंग हो जाएं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी गंभीरता से किसी नगर वासी की शिकायत को नगर पालिका लेती है यह हाल चंबा नगर में सक्रिय रूप से पत्रकारिता करने वाले एक व्यक्ति की शिकायत का है तो फिर आम जनता का क्या हाल होगा इसका आप अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।
उम्मीद है जिलाधिकारी टिहरी व उप जिलाधिकारी टिहरी नगर पालिका चंबा का मार्ग दर्शन करेंगे।

राजेंद्र नेगी (केंद्र निदेशक )
FM 90.4 Mhz सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी चंबा, टिहरी गढ़वाल।

Share This Article
Leave a Comment