विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी। गंगोरी में नगर वार्ड कांग्रेस की ओर सेआयोजित बैठक में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की उपस्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। गंगोरी क्षेत्र में पाटा, संग्राली, बगियालगांव, उत्तरों, नाल्ड एवं केलसू क्षेत्र सहित बिभिन्न गांवों के लोग निवास करते है। इन तमाम गांवों से उपस्थित लोगों ने विधानसभा चुनाव के लिए विजयपाल सजवाण को समर्थन देने की बात कही।

बैठक में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि गंगोरी क्षेत्र हमेशा से ही उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर विधायक बनने में इस क्षेत्र के लोगों ने हमेशा उन्हें अपने बेटे और भाई के रूप में आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि तमाम पदों पर रहते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए मुझसे जो अपेक्षाएं रही उन्हें प्राथमिकता से पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि 2012-13 की विनाशकारी बाढ़ में इस क्षेत्र ने बहुत त्रासदी झेली है, तत्कालीन समय लोगों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस की हमारी सरकार द्वारा जो प्रयास किये गये वो आज भी दिख रहे है। बाढ़ सुरक्षा कार्य से लेकर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण गंगोरी पुल का कार्य जहां हम छोड़कर गए वो तमाम कार्य आज भी जस के तस है।

वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा इस क्षेत्र की उपेक्षा एवं बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से क्षुब्ध अनेक लोगों ने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की कार्यशैली ओर व्यवहार कुशलता पर विश्वास व्यक्त कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, पालिका सभाषद देवराज बिष्ट, सविता भट्ट, पूर्व सभाषद राजपाल चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल चौहान, दिग्विजय नेगी, जंगवीर पंवार, मोहन राणा, महिला कांग्रेस की मीना नौटियाल, लता पंवार, संतोषी राणा, युवा कांग्रेस के अखिल पंत, हितेश बिष्ट सहित अनेक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment