Ad image

उत्तरकाशी के चार शिक्षक टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तरकाशी जिले के चार शिक्षकों को मुख्यमंत्री द्वकी ओर से देहरादून में टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया । शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से उच्च शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के लिए पीजी कालेज उत्तरकाशी के वनस्पति विज्ञान के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ महेंद्र पाल सिंह परमार, प्राथमिक शिक्षा के लिए हरीश नौटियाल एवं तकनीकी शिक्षा के लिए राजकीय पोलीटेक्निक उत्तरकाशी में व्याख्याता श्रद्धा परमार को टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नेहरू पर्वतारोहण उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट एवं राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के प्राचार्य डॉ एके तिवारी को भी प्रिंसिपल ऑफ द ईयर से समान्नित किया गया ।शिक्षकों को पुरस्कार मिलने पर महविद्यालय उत्तरकाशी की प्राचार्या प्रो० सविता गैरोला , राजकीय पोलीटेक्निक उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य विवेक गौतम एवं उतरकाशी के जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने खुशी जाहिर की।

 

Share This Article
Leave a Comment