उत्तरकाशी की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुधा सिंह नहीं रही

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
उत्तरकाशी लंबे समय से जिला चिकित्सालय में सेवाएं देने वाली वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुधा सिंह का निधन हो गया उनके निधन से जिला मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी। वह मृदुभाषी एवं अनुभवी डॉक्टर थी।
जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी मे लम्बे समय से कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ0 सुधा सिंह के असमयिक निधन पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने जाताया शोक।

अपने शोक संदेश मे उन्होंने कहा कि-
हमारे सीमान्त जनपद उत्तरकाशी के जिला चिकित्सालय मे लंबे समय से तैनात महिला चिकित्सक डॉ0 सुधा सिंह के असामयिक निधन के दुःखद समाचार से स्तब्ध हूँ। जिला अस्पताल मे उन्होंने अनगिनत मरीजों का इलाज कर इस सीमान्त क्षेत्र मे अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी है, उनका यूं असमय जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।
इस मुश्किल समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके पति डॉ0 आर.पी. सिंह जी व उनके परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करें। ॐ शांति।
Share This Article
Leave a Comment