Ad image

मिश्रवाण गांव में नशा मुक्त विवाह बना मिसाल, जनमोर्चा ने किया सम्मानित

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देवभूमि उत्तराखंड के ग्राम पंचायत मिश्रवाण में आयोजित एक विवाह समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब इसे पूरी तरह नशा मुक्त तरीके से संपन्न कराया गया। नशा मुक्त जनमोर्चा के संयोजक श्रीदेवी सिंह पवार के नेतृत्व में श्रीमती पूर्ण मिश्रवाण एवं शिक्षक श्री गोविंद सिंह मिश्रवाण के सुपुत्र चिरंजीवी अटलजयं सूर्या और आयु-सीमा के विवाह संस्कार को नशामुक्त अभियान के तहत आदर्श रूप में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नशा मुक्त जनमोर्चा के सदस्यों ने श्री गोविंद सिंह मिश्रवाण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधान संगठन के अध्यक्ष कृपाल सिंह राणा, पूर्व प्रधान व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राणा, रामदेव कलुड़ा, पबनीश भट्ट (नंदी चैनल) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। बाहर से आए अतिथियों में बद्री प्रसाद जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट तथा युवा कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त जनमोर्चा के संयोजक देवी सिंह पवार और उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान की ओर से सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Share This Article
Leave a Comment