देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, फैली सनसनी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देरहादून से बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर सामने आ रही है। मामला थाना पटेल नगर क्षेत्र का है। जहां पर भंडारी बाग में एक बुजुर्ग महिला की हत्या हुई है। 70 वर्षीय कमलेश धवन अपने घर पर अकेली रहती थी।

महिला हत्या की खबर ये आस-पड़ोस में सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या गला रेत कर की गई है। घर के भीतर अलमारी का सारा समान बिखरा पड़ा है।

महिला की हत्या की खबर मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम सहित एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने महिला घर में छान-बीन शुरू कर दी है। महिला के रिश्तेदारों के खबर दे दी गई है। महिला की तीन बेटियां हैं। जो वसंत विहार में रहती हैं।

पहले भी हुई थी घर में चोरी -: मिला जानकारी के मुताबिक घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। जिससे चोरी की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस समय चोर नल की टोंटियां और अन्य समान ले गए थे। महिला के पति की मौत काफी समय पहले ही हो गई है।

Share This Article
Leave a Comment