महिला को विधानसभा में नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में तीसरा आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एक टीम उसकी तलाश में बिजनौर भी पहुंची है। बता दें कि तीन दिन पहले एक महिला नियुक्ति पत्र लेकर विधानसभा में ज्वाइनिंग के लिए पहुंची थी। लेकिन, बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। पता चला कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। उसने एक अन्य महिला का नाम बताया, जिसने उसे यह नियुक्ति पत्र मुहैया कराया था। इसके बाद नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में एक तीसरे आरोपी का नाम भी सामने आया था। लेकिन, अभी वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
महिला को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, आरोपियों की धरपकड़ जारी

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


