महिला दिवस पर यूपी ग्रामीण बैंक में सम्मान समारोह

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

मुरादाबाद(यूपी),उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के ठाकुरद्वारा क्षेत्रीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवम् समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने हेतु ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें यौन उत्पीड़न शिकायत समिति, यूपी की सदस्य डॉ. संगीता चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की रिटायर्ड सीनियर मैनेजर श्रीमती वंदना भाटिया ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर रहीं। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रदीप मोहन दीक्षित की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

मेहमानों ने अपने सारगर्भित संबोधन में महिलाओं के अधिकार, सम्मान ,समाज और कार्यस्थल पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से विचार व्यक्त करते हुए वूमेंस के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रदीप मोहन दीक्षित ने की गई। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, समान अवसर आदि की पुरजोर वकालत की। कार्यक्रम में सभी ने महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

अंत में मुख्य अतिथियों के संग-संग कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय से मुख्य रूप से श्रीमती मोनिका (वरिष्ठ प्रबंधक), श्रीमती ऋतिका वैश्य (प्रबंधक), श्रीमती प्रज्ञा यादव, सुश्री नितिशा,स्वयं सहायता समूह की समूह सखी श्रीमती परवीन जहां के अलावा बैंक की विभिन्न शाखाओं से भुवनेश्वरी, वैशाली ,मेघना सिंह , अनुष्का पूजा ,किरण ,अंजलि आदि उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment