Ad image

कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। जिले के त्यूनी क्षेत्र  में कार के खाई में गिरने सेएकही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गर्द।   गई।  हादसा गुरुवार  तड़के   बानपुर   रोड   पर   हुआ।  वहनिजी काम से जा रहे थे।

तहसील  त्यूणी   क्षेत्र  अंतर्गत  पंद्राणू   से  बानपुर   गांव  की  ओर  जा   रही  कार  अनियंत्रित  होकर   करीब    300  मीटर  नीचे  खाई  में     पलट  गई।   हादसे   में  परिवार के   पांच    सदस्यों की मौके  पर ही मौत   हो गई। जबकि एक अन्य सदस्य गंभीर घायल बताया जा   रहा    है।   पुलिस   सूचना    मिलते   ही    मौके   पर पहंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।  थानाध्यक्ष संदीप पंवार फोर्स    समेत  मौके के लिए रवाना   हुए।   थानाध्यक्ष   ने   सड़क   हादसे   में   पांच  सदस्यों के मरने   की पुष्टि की  है। मृतकों में बानपुर निवासी  संजय  उसकी पत्नी बबली,  पुत्र निखिल,  भतीजा जगदीश और एक करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment