Ad image

पापड़सेली में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ चिकित्सकों ने दी परामर्श सेवा, एक माइनर सर्जरी भी की

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

अल्मोड़ा। ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति ने उत्तरायणी फाउंडेशन के सहयोग से पापड़सेली गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. कुनियाल तथा आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षिका डॉ. ज्योत्सना कुनियाल ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं दीं। इस दौरान करीब 15 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, उपचार संबंधी सलाह और आवश्यक स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान एक माइनर सर्जरी भी सफलतापूर्वक की गई। वहीं ग्रामीणों को संतुलित आहार, नियमित योग, आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने और विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के उपायों की जानकारी देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

समिति और उत्तरायणी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

कार्यक्रम के अंत में समिति ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, स्थानीय ग्रामीणों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment