Ad image

रामनगर में पुलिस ने एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर शादी कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Ramesh Kuriyal
2 Min Read
Screenshot

रिपोर्टर राजीव अग्रवाल

आपको बता दें कि रामनगर कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिक किशोरी को करीब एक माह पूर्व बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने एवं नाबालिक किशोरी के साथ शादी कर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी एवं नाबालिक किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेते हुए कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है आपको बता दें कि पिछले महा 6 जून को रामनगर इलाके में रहने वाली एक नाबालिक किशोरी को भीम नगर प्रतापपुर काशीपुर जिला उधम सिंह नगर निवासी अमन सागर नाम का युवक बहला फुसलाकर कर अपने साथ भाग कर ले गया था इतना ही नहीं इस युवक ने इस नाबालिक किशोरी के साथ शादी करते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया मामले में नाबालिक किशोरी के परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को टिहरी में सौंपी गई थी जिसमें पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई थी तथा आरोपी व नाबालिक किशोरी को बरामद करने को लेकर गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी अमन सागर को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने नाबालिक किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है पुलिस द्वारा नाबालिक किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण करने की कार्रवाई की जा रही है तो वहीं आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

Share This Article
Leave a Comment