तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कैंपस में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 600 पौधों के वृक्षारोपण का शंखनाद हुआ। इस अभियान के पहले चरण में बेल, नीम, जामुन, कंजी, गुड़हल, गोल्ड मोहर, बादलबास, अशोक सागौन समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इन पौधों का चयन पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जैव विविधता के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किया गया। वृक्षारोपण के बाद पौधों की नियमित निगरानी, देखरेख और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सभी पौधों की हरितिमा ऐप पर जियो-टैगिंग भी की गई। यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 एवम् वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना-एनएसएस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रकृति संरक्षण एवम् स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. रवि प्रकाश सहित शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। अभियान के अंतर्गत यूनिवर्सिटी कैंपस में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से 600 पौधे आवंटित किए। वृक्षारोपण के दौरान डॉ. अर्पिता, डॉ. मुक्ता, डॉ. सुगंधा, श्रीमती पूनम चौहान, श्री दीपक मलिक, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती शिवांकी, श्रीमती शिवानी यादव, श्री महेश सिंह आदि मौजूद रहे।
टीएमयू कैंपस में रोपित होंगे 600 पौधे, एक पेड़ मां के नाम कैंपेन का शुभारम्भ

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


