जिला पर्यटन विकास विभाग द्वारा जनपद में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए जल, थल और नव क्रीड़ा के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है , जिसमें युवा प्रशिक्षण ले कर इसे अपना स्वरोजगार के रूप में अपनाते हैं।
इसी क्रम में युवाओं में साहसिक पर्यटन के प्रति रुचि जगाने के लिए तीन दिवसीय क्याकिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के पश्चात चौथे दिन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में बीस बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विभाग की ओर से दोनों वर्ग (बालक, बालिकाओं) के अलग अलग प्रथम तीन प्रतिभागियों को क्रमशः 5000/- , 3000/-, 2000/- का पुरस्कार प्रदान किया । बालिका वर्ग में प्रथम स्थान दिव्यांशी तथा द्वितीय व तृतीय स्थान पर कंचन व कुसुम रही। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर अमनराज तथा द्वितीय व तृतीय स्थान पर मोहित और लोकेश रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वेद प्रकाश जिला विकास अधिकारी ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता हैं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप लोग पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के प्रशिक्षण ले रहे हैं ये आपके भविष्य के लिए बहुत उपयोगी होगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने प्रतिभागियों को विभाग द्वारा चलाई जा रही रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि जिला सांख्यिकीय अधिकारी ने प्रतिभागियों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और जनपद का नाम ऊंचा करने का आवाहन किया।
भागीरथी वाटर स्पोर्ट्स के विक्रम पंवार और संदीप रावत ने भी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में यदि वे इसे रोजगार के रूप में अपनाते हैं तो हम उनकी हर संभव मदद करने को तैयार हैं।
वेदिका,मिथलेश, अजय, अक्षय ने प्रशिक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।



