देवप्रयाग। देवप्रयाग में सैनिक होटल के समीप स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून की ओर जा रही थी। इसी दौरान सैनिक होटल के पास उसकी स्कॉर्पियो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



