Ad image

टीएमयू के डॉक्टरों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

Sarthak Prayash Admin
2 Min Read

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डॉक्टरों और फैकल्टी सदस्यों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद डोडे ने चिकित्सकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

शपथ समारोह में फैकल्टी सदस्यों ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक हैं। देश और समाज के विकास में उनकी अहम भूमिका होती है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना जरूरी है।

इस दौरान सभी ने अपने शहर, जिले, प्रदेश और देश को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। साथ ही परिवार, परिचितों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल व्यक्तिगत प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए सामूहिक जिम्मेदारी और निरंतर जनजागरूकता जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ का संदेश अपनाते हुए स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जीने की अपील की।

कार्यक्रम में मेडिकल साइंसेज के डीन एवं एनाटॉमी विभागाध्यक्ष प्रो. एसके जैन, मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. सीके जखमोला, मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. वीके सिंह, डॉ. जिगर हरिया, साइकियाट्री विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेरणा गुप्ता, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा अवस्थी, डॉ. आशुतोष कुमार और फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. जयवल्लभ सहित विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्य, सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment