Ad image

उत्तरकाशी कण्डारी गांव की बालिका रिया ने, वृक्षारोपण कर मनाया जन्म दिवस

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी जनपद के विकास खंड नौगांव- कण्डारी गांव की बालिका रिया ने, अपने जन्म दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर प्रकृति से आशीर्वाद लिया।

प्रकृति और पर्यावरण को समर्पित संस्था “फुल्यारी” के तत्वाधान में रिया ने अपने गांव के प्राकृतिक स्रोत में, परिजनों के साथ मिलकर प्रातः धार- पूजन किया। उसके पश्चात जल- धारा के निकट ही देवदार का वृक्ष लगाया।

बीज बम अभियान से जुड़ी रिया ने बीज बम बनाकर जलधारा के नमीं वाले हिस्से में परोस दिये। इनमें कद्दू, खीरा, करेला एवं पहाड़ी दालों के बीज डाले गए थे। जिससे आने वाले समय में, वन्य प्राणी इनको अपना आहार बना सकें। इस अवसर पर जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर प्रकृति से आशीर्वाद लिया गया।

फुल्यारी संस्था के संयोजक एवं “बीज बम अभियान” से जुड़े शिक्षक सुरक्षा रावत का कहना है कि बच्चों को स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रेरित एवं जागरूक किया जा रहा है। अब स्कूल के अधिकांश बच्चे अपने जन्मदिन एवं अन्य विशेष अवसरों पर प्रकृति से जुड़ी, इसी तरह की विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देंगे।

इस कार्यक्रम में कुलानंद गौड़, आशाराम गौड़, सोहन लाल, सुरक्षा और ऋषभ आदि का विशेष सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a Comment