Ad image

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे पंडित जवाहरलाल नेहरू-राकेश राणा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 61 वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हम और संपूर्ण राष्ट्र “आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन और बन्दन करते हैं. पंडित जी एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन – स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापन, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया. उनके मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे”.

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल ने कहा कि, “भारत के पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन. पंडित नेहरू जी ने एक आधुनिक, समावेशी और प्रगतिशील भारत की नींव रखी, उनका विज़न आज भी हमारे लोकतंत्र की दिशा तय करता है. में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ उस महान नेता को, जिन्होंने भारत को स्वप्न देखना सिखाया”.

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा नगर पालिका परिषद नई टिहरी के सभासद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष अनीता रावत प्रधान गजेंद्र सिंह रावत ,धीरपाल सिंह , विक्रम सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment