उत्तराखंडराजनीति

बापू के विचारों को जीवन में उतारने चाहिए

महात्मा गांधी औरबहादुर शास्त्री की जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया

नई टिहरी। सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। कहा कि बापू के विचारों को हमे अपनी जीवन में उतारने चाहिए।
भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गांधी, शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए उनके योगदान को याद किया। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, विस्तारक मातबर सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, अनीता कंडियाल, जिला मीडिया प्रभारी डा. प्रमोद उनियाल, दिनेश डोभाल, भूपेंद्र चौहान, असगर अली, सुषमा उनियाल, मीना सेमवाल, मंजू चंद, लक्ष्मी उनियाल, रतनमणी थपलियाल उपस्थित थे। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने महात्मा गांधी, शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गांधी, शास्त्री जयंती को जयंती पर याद किया। प्राचार्य डा. उमेश चंद मैठाणी ने झंडा रोहण किया। जाखणीधार में भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय रावत, जिला मीडिया प्रभारी डा. प्रमोद उनियाल, हर्षमणी सेमवाल, विजय हटवाल आदि ले जयंती मनाकर स्वच्छता अभियान चलाया। लंबगांव में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक रावत, हर्षमणि सेमवाल, मुरारी रांगड, मनोज रमोला, गीता नेगी, प्रीति डिमरी, कविता रावत ने जयंती मनाकर सफाई अभियान चलाया। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम नेगी ने सिलवालगांव में झंडारोहण कर गांधी और शास्त्री को याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button