गंगा दशहरा गायत्री जयंती के पावन पर्व पर मणिकर्णिका घाट पर स्नान करने पहुंची देव डोलियां

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी : शिव नगरी उत्तरकाशी में आज गंगा दशहरा गायत्री जयंती के पावन पर्व पर सुबह से ही प्रसिद्द मणिकर्णिका घाट पर देव डोलियां गंगा स्नान के लिए आ रही हैं ढोल बाजे के साथ गंगा स्नान हजारों लोगों ने आज किया प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर गोपेश्वर मंदिर गंगा मंदिर केदार मंदिर रुद्रेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया मणिकर्णिका घाट पर गायत्री परिवार उत्तरकाशी गंगा कीर्तन मंडली जोशी परिवार उत्तरकाशी मंदिर जीर्णोद्धार समिति गंगा दशहरा समिति हनुमान मंदिर समिति पवित्रा लीला बाल वाटिका गंगा दशहरा महोत्सव समिति गंगा मंदिर समिति ने गंगा आरती गंगा पूजन किया।

इसके अलावा मां गंगा को स्वच्छ निर्मल रखने का संकल्प लिया, पंजाब सिंध क्षेत्र गंगा आरती समिति ने नगर में शोभायात्रा निकालकर गंगा दशहरा गायत्री जयंती उत्सव मनाया। विजय प्रकाश भट्ट अजय प्रकाश बड़ोला डॉक्टर शंभू प्रसाद नौटियाल भूपेश कुडियाल प्रेम सिंह पवार संदीप उनियाल श्रीमती मधु नौटियाल साधना जोशी आभा बहुगुणा चन्द्र प्रकाश बहुगुणा अशीष भट्ट रमेश चनदोक धीरेन्द्र जोशी माधव जोशी रमेश मिश्रा सहित अन्य लोग ने भाग लिया वही गंगा मंदिर भजन कीर्तन मंडली के द्वारा गंगा मंदिर में विशेष भजन कीर्तन का आयोजन गंगा आरती श्रीमती पुष्पा पवार जीके अध्यक्षता में आयोजित किया गया डा के पी जोशी जी ने आज विश्व शांति के लिए ज्ञय किया।

Share This Article
Leave a Comment