राज्यपाल ने सौंपा दस्तीफा,सक्रिय राजनीति में उतरेंगी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वह उत्तराखंड में तीन वर्षों सेराज्यपाल के रूप में काम कर रही थीं। बेबी रानी राज्य की सातवीं राज्यपाल के तौर पर कार्यरत थी।

1990 के दशक की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य के तौर पर सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने वाली बेबी रानी मौर्य 1995 से 2000 तक आगरा की महापौर, तथा फिर 2002 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने की अटकले दिनों से जोर पकड़ रही थी ।15 दिन पहले मीडिया से बातचीत करते हुए अपने तीन साल के कार्यकाल की उन्होंने जानकारी दी थी।

Share This Article
Leave a Comment