Ad image

धूम सिंह नेगी को मिलेगा हिमालय प्रहरी सम्मान

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

प्रसिद् पर्यावरणविद व पद्मविभूषित सुन्दरलाल बहुगुणा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पद्मविभूषित सुन्दरलाल बहुगुणा स्मृती सम्मान व पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है I पद्मविभूषित सुंदर लाल बहुगुणा के आदर्शो व उनके कार्यो को आधार बनाकर उनकी स्मृती में हिमालय प्रहरी नाम से सम्मान दिया जाना है I यह सम्मान इस वर्ष प्रसिद्ध पर्यावरणविद व जमना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मनित *श्री धूम सिंह नेगी जी* को दिया जाएगा I यह पुरस्कार, सुन्दरलाल बहुगुणा जी के द्वारा 1992 में स्थापित हिमालय बचाओ आन्दोलन द्वारा दिया जाएगा I
इस कार्यक्रम में बहुगुणा जी के साथ जुड़े अनेक बुद्धिजीवी व विभिन्न वर्ग के लोगो के लेख का संकलन कर पुस्तक -संकल्प के हिमालय सुन्दरलाल बहुगुणा व जॉर्ज जेम्स की पुस्तक का हिंदी अनुवाद पारिस्थिकी, स्थायी आर्थिकी है का विमोचन होना है I
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी जी की पौत्री तारा गाँधी भट्टाचार्य जी है व कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुश्री राधा बहन (लक्ष्मी आश्रम कौसानी), मैगसेसे पुरस्कार से सम्मनित जलपुरुष राजेन्द्र सिंह, पद्मभूषण अनिल जोशी, ucost के डीजी राजेन्द्र डोभाल, नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री कल्याण सिंह, जमनलाल पुरस्कार से सम्मानित विमला बहुगुणा, इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित व् बीज बचाओ आन्दोलन के विजय जड़धारी, इत्यादि लोग प्रमुख रूप से शामिल होंगे I
कार्यक्रम का आयोजन हिमालय बचाओ आन्दोलन , पर्वतीय नव जीवन मंडल , उतराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रोधोगिकी परिषद , सुन्दरलाल बहुगुणा पर्यावरण सरक्षण एवं शोध प्रतिष्ठान , हैस्को, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी , डालियों का दगडया एवं जाड़ी संस्थान उतरकाशी के द्वारा किया जा रहा है I
समय – 4 बजे दिन स्थान – होटल पैसीफिक सुभाष रोड देहरादून
दिनांक – 21-5-2022
निवेदक
(समीर रतूड़ी)
(हिमालय बचाओ आन्दोलन) 9212270293

 

 

Share This Article
Leave a Comment