Ad image

हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से उम्मीदवार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत अब रामनगर की जगह लालकुआं सीट से 14 फरवरी का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, जिसकी घोषणा पहले की गई थी।कांग्रेस ने बुधवार देर रात घोषित 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची में रावत की सीट बदल दी। इस सूची में पार्टी ने अपने पहले से मनोनीत उम्मीदवारों में से पांच की सीटों में बदलाव किया है ।

इसमें रावत की बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से भी उम्मीदवार बनाया है।

रावत ने लालकुआं सीट से संध्या दलकोटी की जगह ली है, जबकि महेंद्र पाल सिंह अब रामनगर विधानसभा क्षेत्र से श्री रावत के स्थान पर चुनाव लड़ेंगे।सिंह को पहले पार्टी ने कालाढूंगी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामित किया था, जहां से पार्टी ने अब महेश शर्मा को मैदान में उतारा है।

डोईवाला विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मोहित उनियाल की जगह गौरव चौधरी को और ज्वालापुर-एससी सीट से बरखा रानी की जगह रवि बहादुर को उम्मीदवार बनाया है।पार्टी ने रुड़की से यशपाल राणा को प्रत्याशी बनाया है।

Share This Article
Leave a Comment