हरिद्वार हाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, तीन घायल

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही एक कार सोमवार को हरिद्वार हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। माजरी ग्रांट के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पुलिस के पहुंचने से पहले ही नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया गया था। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी तय करते समय पर्याप्त विश्राम के बाद ही वाहन चलाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a Comment